रविवार, 17 अगस्त 2025

बुरे वक्त में साथ देने वाले को कभी नहीं भूलना

 एक खिलाड़ी का दिल.. इंसानियत का असली चेहरा

दुनिया में नाम, शोहरत और पैसा कमाने वाले बहुत हैं... लेकिन दिल से बड़ा बनने वाले बहुत कम। टेनिस स्टार जान्निक सिन्नर की कहानी इसका सबूत है। कभी एक छोटा-सा रेस्टोरेंट उन्हें रोज़ाना मुफ़्त नाश्ता देता था, ताकि उनका सपना ज़िंदा रह सके। वही खिलाड़ी आज जब दुनिया के बड़े सितारों में गिना जाता है... तो उसने उसी रेस्टोरेंट को बंद होने से बचाने के लिए $87,000 (करीब ₹72 लाख) खर्च कर दिए।






सिर्फ इतना ही नहीं, उसने वहाँ एक बोर्ड भी लगवाया जिस पर लिखा है -- "एक घर उन लोगों के लिए, जिन्होंने हर सुबह मेरे सपनों को रोशन किया।"


सोचिए... कितनी बड़ी सीख है इसमें ! सफलता सिर्फ पैसा कमाने का नाम नहीं, बल्कि जहाँ से आपने शुरुआत की, वहाँ लौटकर एहसान चुकाना ही असली जीत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें